Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एमपी में कई पहियों वाले ट्राले के गुज़रने के बाद सुखतवा नदी पर बना अंग्रेज़ों के ज़माने का पुल ढहा

short by शुभम गुप्ता / on Sunday, 10 April 2022
नर्मदापुरम (मध्य प्रदेश) में कथित तौर पर 130 से अधिक पहियों वाले ट्राले के गुज़रने के बाद सुखतवा नदी पर बना अंग्रेज़ों के ज़माने का पुल ढह गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह पुल तकरीबन 157 साल पुराना था और ट्राले पर 130 टन वज़नी मशीन रखी थी। इस हादसे में अब तक कोई जनहानि की खबर नहीं है।