Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

देश में तमिलनाडु से होगी बच्चों के कोविड-19 टीकाकरण की शुरुआत: प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री

short by shashank mishra / on Wednesday, 13 October 2021
तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री एम. सुब्रमण्यम ने कहा है कि विशेषज्ञों की अनुमति के बाद तमिलनाडु देश का पहला राज्य होगा जहां 2-18 आयु वर्ग के बच्चों/किशोरों का कोविड-19 टीकाकरण किया जाएगा। मंत्री के मुताबिक, तमिलनाडु से ही गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण की शुरुआत हुई थी और अब तक राज्य में ऐसी 5 लाख महिलाओं का टीकाकरण हो चुका है।