गुरुग्राम के ट्रैफिक जाम में हॉर्न बजाने पर शख्स ने महिला को कार से बाहर खींचा, मारे थप्पड़
पुलिस ने बताया है कि गुरुग्राम में ट्रैफिक जाम के दौरान हॉर्न बजाने पर एक शख्स ने एक महिला को कथित तौर पर उसकी कार से बाहर खींचा और कई थप्पड़ मारे। महिला ने शिकायत में कहा, ''उसने मुझे जान से मारने की धमकी दी और कहा कि मेरे घर आकर फिर पीटेगा।'' बकौल पुलिस, घटना एमडीआई चौक की है।
read more at हिन्दुस्तान


