अभिनेता-निर्माता सचिन जोशी 19 महीने बाद मनी लॉन्डरिंग केस में हुए बरी
मुंबई की एक विशेष अदालत ने मंगलवार को अभिनेता-निर्माता सचिन जोशी को मनी लॉन्डरिंग केस में बरी कर दिया। इसे लेकर सचिन ने कहा, "19 महीनों की लड़ाई थी...भगवान का शुक्रगुज़ार हूं कि सच की जीत हुई।" गौरतलब है, प्रवर्तन निदेशालय ने जोशी पर ओमकार रियलटर्स एंड डेवलपर्स ग्रुप की आपराधिक आय का कुछ हिस्सा पाने का आरोप लगाया था।
read more at हिन्दुस्तान


