Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

द्वि-राष्ट्र सिद्धांत का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं: इज़रायल-हमास जंग को लेकर भारत

short by मनीष झा / on Thursday, 2 May 2024
संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थाई प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने इज़रायल-हमास में जारी युद्ध के बीच संयुक्त राष्ट्र की बैठक में कहा है, "भारत द्वि-राष्ट्र सिद्धांत का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है।" उन्होंने कहा, "फिलिस्तीनी लोग इज़रायल की सुरक्षा ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित सीमा के भीतर स्वतंत्र देश में स्वतंत्र रूप से रहने में सक्षम हैं।"
read more at ABP News