देश में कोविड-19 के कुल सक्रिय मामले हुए 30,000 से कम, 24 घंटों में 2,797 नए केस मिले
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह जारी रिपोर्ट के अनुसार, देश में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 2,797 नए केस सामने आए व इस दौरान 3,884 मरीज़ संक्रमण से उबरे। इसके साथ ही देश में वर्तमान में कोविड-19 के कुल सक्रिय मामलों की संख्या 29,251 पहुंच गई है। देश में कोरोना वायरस की दैनिक सकारात्मकता दर 1.05% है।
read more at MoHFW


