पिछले 12 वर्षों में असम में गिरफ्तार हुए 5,202 कथित उग्रवादी, अब तक केवल एक का दोष सिद्ध
आधिकारिक रिकॉर्ड के मुताबिक, पिछले 12-वर्षों में असम में कुल 5,202 कथित उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है लेकिन उनमें से अब तक केवल एक को ही दोषी ठहराया गया। आंकड़ों के अनुसार, अब तक कुल 2,606 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर हुई है और ज़्यादातर मामले विचाराधीन हैं। आरोपियों में उल्फा व अन्य उग्रवादी समूहों के सदस्य शामिल हैं।
read more at भाषा


