Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आरपीएफ में कॉन्स्टेबल के 20,000 पदों पर भर्ती की अधिसूचना फर्ज़ी है: सरकार

short by खुशी / on Saturday, 1 April, 2023
केंद्र सरकार के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने आरपीएफ में कॉन्स्टेबल के 20,000 पदों पर भर्ती को लेकर सोशल मीडिया व प्रिंट मीडिया पर प्रसारित एक अधिसूचना को फर्ज़ी बताया है। पीआईबी ने बताया कि आरपीएफ या रेल मंत्रालय द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट या किसी प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के ज़रिए ऐसी कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई है।