मुंबई की भायखला महिला जेल में 39 लोग मिले कोविड-19 से संक्रमित, परिसर हुआ सील
भायखला महिला जेल (मुंबई) में कैदियों और 6 बच्चों समेत 39 लोगों की कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट पॉज़िटिव आने के बाद बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने जेल परिसर को सील कर दिया है। एक अधिकारी ने कहा, "हमें संदेह है कि हाल ही में जेल में लाई गई किसी कैदी के ज़रिए परिसर में संक्रमण आया।" कैदियों को क्वारंटीन कर दिया गया है।
read more at भाषा


