पूर्ण टीकाकरण वाले ग्राहकों को एमपी के मंदसौर में शराब की दुकानों ने की 10% छूट की पेशकश
मंदसौर (मध्य प्रदेश) के ज़िला आबकारी अधिकारी के अनुसार, कोविड-19 वैक्सीन की दोनों डोज़ लगवा चुके लोगों को प्रमाणपत्र दिखाने पर शहर में शराब की 3 दुकानों पर बुधवार से देसी शराब पर 10% छूट मिलेगी। हालांकि, स्थानीय विधायक यशपाल सिसौदिया ने इसका विरोध किया है। बकौल सिसौदिया, इससे शराब न पीने वालों में भी शराब का आकर्षण बढ़ेगा।
read more at ABP न्यूज़


