नोएडा में पति द्वारा इंस्टाग्राम चलाने से मना किए जाने पर महिला ने की आत्महत्या
नोएडा (यूपी) में सोमवार को पति द्वारा कथित तौर पर 'इंस्टाग्राम' चलाने से मना किए जाने से नाराज़ 26 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला घर का कामकाज छोड़कर दिनभर इंस्टाग्राम सहित अन्य सोशल मीडिया पर व्यस्त रहती थी। एसीपी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
read more at भाषा


