Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूट्यूबर ने केरल में चलती कार में बनाया 'स्विमिंग पूल', वीडियो वायरल होने के बाद केस दर्ज

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Wednesday, 29 May, 2024
केरल के यूट्यूबर संजू टेकी पर चलती कार में खतरनाक स्टंट करने को लेकर केस दर्ज हुआ है। दरअसल, संजू ने कार में तिरपाल की मदद से एक स्विमिंग पूल बनाकर उसमें पानी भर दिया और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था जो वायरल हो गया था। अधिकारियों ने गाड़ी का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट भी सस्पेंड कर दिया है।
read more at Republic Bharat