ऐक्टर विक्रांत मैसी ने बनवाया अपने बेटे के नाम का टैटू, शेयर की तस्वीर
ऐक्टर विक्रांत मैसी ने अपने बेटे का नाम और उसकी जन्मतिथि का टैटू बनवाया है जिसकी तस्वीर उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। उन्होंने अपने हाथ पर 'वरदान 7-2-2024' लिखवाया है। गौरतलब है कि विक्रांत और उनकी पत्नी शीतल ठाकुर ने बेटे के जन्म की घोषणा करते हुए कहा था, "हम खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।"
read more at News18 हिंदी


