पाकिस्तान के दूसरे सबसे बड़े नेवल एयर स्टेशन पर हुआ आतंकी हमला, मारे गए 6 हमलावर
तुर्बत के पास पाकिस्तान के दूसरे सबसे बड़े नेवल एयर स्टेशन पर सोमवार रात आतंकी हमला किया गया और बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी की माजिद ब्रिगेड ने इस हमले की ज़िम्मेदारी ली है। अधिकारियों ने बताया कि तुर्बत एयरपोर्ट की बाउंड्री के बाहर 6 आतंकियों को मार गिराया गया। एक अधिकारी के अनुसार, इलाके में भारी गोलीबारी व कई धमाके हुए।
read more at ABP न्यूज़


