महारानी से जुड़ी खबर में बीबीसी के सबटाइटल में 'रेजाइना' की जगह प्रसारित हुआ 'वजाइना'
यूके की दिवंगत महारानी एलिज़ाबेथ-द्वितीय से संबंधित खबर में बीबीसी के ऑटो-सबटाइटल में गलती से 'रेजाइना' शब्द की जगह 'वजाइना' प्रसारित हो गया। एक दर्शक ने इसकी तस्वीर ट्वीट कर लिखा, "बीबीसी को अपने ऑटो-सबटाइटल्स को लेकर...अधिक सावधानी बरतनी चाहिए।" सबटाइटल का मकसद यह बताना था कि किंग चार्ल्स-III की पत्नी कैमिला 'रेजाइना' यानि शासन करने वाली महारानी नहीं होंगी।
read more at भाषा


