हिंदू होने के नाते मुझे भी तकलीफ हुई: 'आदिपुरुष' के डायलॉग्स पर फिल्म के अभिनेता लवी पजनी
'आदिपुरुष' में कुंभकर्ण की भूमिका निभाने वाले अभिनेता लवी पजनी ने फिल्म के डायलॉग्स को लेकर नाराज़गी जताई है। उन्होंने 'आज तक' से कहा, "डायरेक्टर जो भी कहता है वो आपको करना होता है...आप कॉन्ट्रैक्ट के अंदर होते हो।" उन्होंने कहा, "फिल्म के विवादित डायलॉग्स हटा दिए गए हैं लेकिन एक हिंदू होने के नाते मुझे भी तकलीफ पहुंची।"


