Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए शिवसेना (यूबीटी) ने जारी किया घोषणा पत्र, नाम दिया 'वचननामा'

short by सौरभ भटनागर / on Thursday, 25 April, 2024
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए शिवसेना (यूबीटी) ने गुरुवार को घोषणा पत्र जारी किया जिसे 'वचननामा' नाम दिया गया है। पार्टी ने पत्र में महाराष्ट्र में रोज़गार, सभी ज़िलों में अस्पताल, उद्योग के लिए अच्छी व्यवस्था करना, आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को स्थिर रखना और दवा के अभाव में मरीज़ों की मौत पर लगाम लगाने जैसे वादे किए हैं।