उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में शाम 5 बजे तक हुआ 53.93% मतदान
चुनाव आयोग ने बताया है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में शाम 5 बजे तक 53.93% मतदान हुआ है। कुल 12 ज़िलों की 61 सीटों पर हुए मतदान में चित्रकूट ज़िले में सर्वाधिक 59.50% वोटिंग हुई जिसके बाद अयोध्या (58.01%) का स्थान रहा। गौरतलब है कि चौथे चरण में शाम 5 बजे तक 57.45% मतदान हुआ था।
read more at Twitter


