महाराष्ट्र $10 खरब की अर्थव्यवस्था बनने वाला पहला राज्य होगा: राज्यपाल कोश्यारी का दावा
महाराष्ट्र के 62वें स्थापना दिवस पर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा है कि महाराष्ट्र $10 खरब की अर्थव्यवस्था बनने वाला देश का पहला राज्य होगा। उन्होंने कहा, "हम...कोविड-19 महामारी से गुज़र रहे हैं...लेकिन राज्य की प्रगति और विकास में...कोई बाधा नहीं आई है।" बकौल कोश्यारी, महाराष्ट्र ने महामारी के खिलाफ योजनाबद्ध तरीके से मुकाबला कर उदाहरण पेश किया है।
read more at हिन्दुस्तान


