'ज़ीरो' के फ्लॉप होने पर लोगों ने कहा था कि अब मेरी फिल्में नहीं चलेंगी: शाहरुख खान
अभिनेता शाहरुख खान ने फिल्म 'पठान' की सफलता को लेकर हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि 'ज़ीरो' के फ्लॉप होने पर लोगों ने कहा था कि अब उनकी फिल्में नहीं चलेंगी। उन्होंने मज़ाक में कहा, "('ज़ीरो' की असफलता के बाद) कुछ और काम करने का सोचने लगा था...इस उम्मीद में खाना पकाना सीखा कि शायद एक रेस्टोरेंट खोल लूंगा।"


