Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मुंबई में एक बिल्डर से ₹4 करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोप में वकील समेत दो लोग हुए अरेस्ट

short by अनिल कुमार / on Friday, 22 April, 2022
मुंबई (महाराष्ट्र) पुलिस ने एक बिल्डर से ₹4 करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोप में 43-वर्षीय वकील समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को तब पकड़ा गया जब वे रंगदारी की पहली किस्त ₹60 लाख लेने पहुंचे। बकौल पुलिस, एक परियोजना के कार्यों में लगे अनियमितता के आरोपों को वापस लेने के लिए ₹4 करोड़ मांगे गए थे।