फ्लोर टेस्ट से तय होगा कि महाराष्ट्र में एमवीए सरकार अल्पमत में है या नहीं: शरद पवार
एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने गुरुवार को कहा कि महाराष्ट्र में सीएम उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली एमवीए सरकार अल्पमत में है या नहीं इसका फैसला विधानसभा में होगा। उन्होंने कहा, "हमने कई बार महाराष्ट्र में ऐसे हालात देखे हैं...हम इस संकट को हरा देंगे।" बकौल पवार, "मेरा मानना है...एक बार (शिवसेना) विधायक मुंबई लौट आएंगे...तो स्थिति बदल जाएगी।"
read more at हिन्दुस्तान


