ईडी के समन से जुड़े मामले में दिल्ली की अदालत में पेश हुए अरविंद केजरीवाल, मिली ज़मानत
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार को ईडी के समन से जुड़े मामले में राउज़ एवेन्यू कोर्ट पहुंचे जहां उन्हें ज़मानत मिल गई। शराब नीति घोटाला मामले में ईडी ने पूछताछ के लिए केजरीवाल को 8 बार समन भेजा था लेकिन वह पूछताछ में शामिल नहीं हुए। इसे लेकर ईडी की शिकायतों के बाद कोर्ट ने उन्हें समन भेजा था।
read more at लेटेस्टली


