यूपी के 70 मज़दूर कर्नाटक में बनाए गए बंधक, भागकर आए एक मज़दूर की गुहार के बाद सभी छुड़ाए गए
झांसी (उत्तर प्रदेश) के 70 मज़दूरों को बेलगावि (कर्नाटक) में बंधक बनाने का मामला सामने आया है। वहीं, वहां से भागकर आए एक मज़दूर की मदद की गुहार के बाद सभी को छुड़ा लिया गया है। बकौल मज़दूर, महाराष्ट्र का एक ठेकेदार इंदौर में ₹400/दिन मज़दूरी की बात कहकर पहले उन्हें पुणे और फिर वहां से कर्नाटक ले गया।
read more at ABP न्यूज़


