Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

इसरो ने सफलतापूर्वक लॉन्च की मानव मिशन गगनयान की पहली टेस्ट फ्लाइट

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Saturday, 21 October, 2023
इसरो ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से अपने मानव मिशन 'गगनयान' की पहली टेस्ट फ्लाइट सफलतापूर्वक लॉन्च की। इससे पहले आज सुबह इस फ्लाइट को लॉन्चिंग से कुछ सेकेंड पहले रोक दिया गया था। इस टेस्ट में किसी गड़बड़ी के कारण मिशन रद्द होने की स्थिति में गगनयान मिशन के क्रू के बचकर निकलने का परीक्षण होना है।