7 साल तक नाबालिग बेटी का रेप करने के आरोप में पंजाब में शख्स गिरफ्तार
पंजाब के अंबाला में पुलिस ने अपनी नाबालिग बेटी का 7 साल तक रेप करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने बताया कि जब वह तीसरी कक्षा में पढ़ती थी उस वक्त पहली बार उसका रेप हुआ था। बकौल पीड़िता, आरोपी घटना के बारे में बताने पर उसे जान से मारने की धमकी देता था।


