कपिल शर्मा ने एक बार शो में मेरे होठों और मुंह पर जोक बोला था, मुझे बहुत बुरा लगा: सुमोना
ऐक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती ने 'द हैबिट कोच' से कहा है कि एक बार कॉमेडियन कपिल शर्मा एक शो की शूटिंग में अपनी लाइनें भूल गए और उनके होठों पर जोक सुना दिया। उन्होंने कहा, "उन्होंने मेरे मुंह (और होठों) का मज़ाक उड़ाया...मुझे याद है कि मुझे बहुत बुरा लगा था।" बकौल सुमोना, बाद में अर्चना पूरन सिंह ने उन्हें समझाया।


