Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मेरे बुरे दौर में मुझे खुदकुशी करने के खयाल आते थे, कोई अपना दिखता ही नहीं था: कपिल शर्मा

short by शुभम गुप्ता / on Saturday, 11 March, 2023
कॉमेडियन कपिल शर्मा ने 'आजतक' से कहा है, "मेरे बुरे दौर में मुझे खुदकुशी करने के खयाल आते थे, मुझे कोई अपना दिखता ही नहीं था क्योंकि घरवालों को आप कुछ बता नहीं सकते थे...यह सिर्फ एक फेज़ होता है जो निकल जाएगा।" उन्होंने कहा, "आपको यह भी पता नहीं चलता कि कौन आपसे केवल फायदे के लिए जुड़े हैं।"