महारानी एलिज़ाबेथ-II का मृत्यु प्रमाण-पत्र हुआ जारी, 'बुढ़ापा' बताया गया मौत का कारण
द नैशनल रिकॉर्ड्स ऑफ स्कॉटलैंड ने यूके की दिवंगत महारानी एलिज़ाबेथ-II का मृत्यु प्रमाण-पत्र जारी किया है जिसमें उनके निधन का कारण 'बुढ़ापा' बताया गया है। 8 सितंबर, 2022 को महारानी का स्कॉटलैंड स्थित बाल्मोरल कैसल में 96 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। इस दस्तावेज़ पर महारानी की बेटी प्रिंसेज़ एन्ने ने हस्ताक्षर किए हैं।
read more at nrscotland.gov.uk


