शराब के नशे में ओडिशा के श्मशान में अधजली लाश खा गए 2 लोग
ओडिशा के मयूरभंज ज़िले में अधजली लाश खाते दिखे दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "गांव वाले मृतक का शव अंतिम संस्कार के लिए ले गए थे....दाह संस्कार के दौरान दोनों आरोपी अधजले शव का कुछ हिस्सा ले गए....और उसे खाना शुरू कर दिया।" बकौल पुलिस, आरोपियों ने शराब के नशे में ऐसा किया।
read more at Hindustan Times


