मणिपुर में ताज़ा हिंसा में एक पुलिसकर्मी की हुई मौत, 10 अन्य लोग हुए घायल
पश्चिमी कंगपोकपी (मणिपुर) में बीती रात हुईं हिंसक झड़पों के बाद सोमवार को हिंसा में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और 10 अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि कंगपोकपी के कांगचुप इलाके के गांवों और पहाड़ियों को निशाना बनाकर गोलीबारी की गई। गौरतलब है कि मणिपुर हिंसा में कम-से-कम 150 लोगों की मौत हो चुकी है।
read more at ABP न्यूज़


