बिलावल भुट्टो का पुतला जलाते वक्त महाराष्ट्र में बीजेपी सांसद का हाथ जला
महाराष्ट्र के नांदेड़ में पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का पुतला जलाने के दौरान बीजेपी सासंद प्रतापराव चिखलीकर का हाथ मामूली रूप से जल गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भुट्टो की आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर सासंद प्रदर्शन कर रहे थे। हालांकि, चिखलीकर के आसपास खड़े लोगों ने फौरन उनकी मदद की जिससे उनका हाथ ज़्यादा नहीं जला।
read more at जनसत्ता


