Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

नौसेना के नए प्रमुख एडमिरल हरि कुमार ने संभाला पदभार, कहा- 'समुद्री हितों पर काम करेंगे'

short by तान्या झा / on Tuesday, 30 November 2021
पश्चिमी नौसेना कमान के प्रमुख रहे एडमिरल आर. हरि कुमार ने मंगलवार को नौसेनाध्यक्ष का पदभार संभाल लिया। गार्ड ऑफ ऑनर मिलने के बाद कुमार ने कहा, "नौसेनाध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालना...मेरे लिए सम्मान की बात है...भारतीय नौसेना का ध्यान हमारे राष्ट्रीय समुद्री हितों और चुनौतियों पर है।" एडमिरल कुमार ने एडमिरल करमबीर सिंह की जगह ली है।