Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में कांग्रेस ने टीकाराम जूली को बनाया नेता प्रतिपक्ष, पीसीसी चीफ बने रहेंगे डोटासरा

short by खुशी / on Tuesday, 16 January, 2024
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राजस्थान में टीकाराम जूली को नेता प्रतिपक्ष बनाने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है। पार्टी ने मंगलवार शाम बताया कि राजस्थान में गोविंद सिंह डोटासरा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष के पद पर बने रहेंगे। गौरतलब है, अलवर ग्रामीण से विधायक टीकाराम पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे हैं।