मंगल ग्रह पर मिला वड़ा की आकृति जैसा पत्थर, तस्वीर आई सामने
नासा के पर्सीवियरेंस मार्स रोवर ने वड़ा की आकृति जैसे पत्थर का पता लगाया है। एसईटीआई इंस्टीट्यूट ने बताया कि तस्वीर में दिख रहा पत्थर संभवत: एक उल्का पिंड हो सकता है जो मंगल ग्रह से टकराया हो। एसईटीआई इंस्टीट्यूट ने आगे बताया कि यह तस्वीर 23 जून को पर्सीवियरेंस के सुपरकायम रिमोट माइक्रो-इमेजर ने कैद की थी।


