अर्धनग्न हालत में मिली पुलिसकर्मी पर हमला करने वालों की सूचना देने पर यूपी पुलिस देगी ₹1 लाख
उत्तर प्रदेश पुलिस ने बताया है कि अयोध्या जंक्शन पर ट्रेन में अर्धनग्न हालत में खून से लथपथ मिली महिला पुलिसकर्मी पर हमला करने वाले आरोपियों की सूचना देने वाले को ₹1 लाख का इनाम दिया जाएगा। बकौल पुलिस, सूचना देने वालों का नाम-पता गुप्त रखा जाएगा। इसके लिए पुलिस ने 9454401210, 9454401828 व 9454402257 मोबाइल नंबर जारी किए हैं।
read more at इंडिया टीवी


