दूध गंगा नदी के प्रदूषण को लेकर एनजीटी ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन पर लगाया ₹35 करोड़ जुर्माना
नैशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने दूध गंगा नदी के प्रदूषण को लेकर जम्मू-कश्मीर प्रशासन पर ₹35 करोड़ जुर्माना लगाया है। एनजीटी ने कहा कि प्रशासन कचरा प्रबंधन व अवैध खनन नियंत्रित करने में विफल रहा जिससे पर्यावरण व लोगों के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा है। दरअसल, दूध गंगा श्रीनगर व बडगाम के कुछ इलाकों में पेयजल का प्रमुख स्त्रोत है।
read more at Hindustan Times


