आज ऑस्कर में किसने जीता कौन सा पुरस्कार?
ऑस्कर में बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का पुरस्कार 'नो टाइम टू डाई' के लिए बिली आइलिश और फिननेस ओकोनेल को जबकि ओरिजनल स्कोर का पुरस्कार 'ड्यून' के लिए हान्स ज़िमर को मिला। केनेथ बरानाह ने 'बेलफास्ट' के लिए 'बेस्ट ओरिजनल स्क्रीनप्ले' ऑस्कर जीता। 'एनकान्टो' को बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म और लाइव ऐक्शन शॉर्ट फिल्म का पुरस्कार 'द लॉन्ग गुडबाय' ने जीता।


