Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एफबी लाइव में कबड्डी खिलाड़ी का दावा- 'मां पर हमला हुआ', हमले को लेकर वही हुआ गिरफ्तार

short by वरुण कुमार / on Friday, 23 June, 2023
मोगा (पंजाब) ज़िले में एक कबड्डी खिलाड़ी कुलविंदर सिंह किंदा को अपनी मां पर विवाहेतर संबंध के संदेह में हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले कुलविंदर ने फेसबुक लाइव पर अपने प्रतिद्वंद्वियों को इसके लिए ज़िम्मेदार ठहराया था। बकौल पुलिस, उसने शराब के नशे में अपनी मां पर धारदार हथियार से हमला किया था।