Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मुंबई में 20 फीट गहरे खुले नाले में फंसे 19 वर्षीय युवक को बचाया गया, 3 दिन से था लापता

short by अनिल कुमार / on Saturday, 27 August 2022
मुंबई पुलिस ने बृहन्मुंबई नगर निगम के कर्मचारियों के साथ मिलकर गोरेगांव (महाराष्ट्र) में 20-फीट गहरे एक खुले नाले में फंसे ऑटिज़्म से ग्रसित 19-वर्षीय युवक को बचाया है, जो पिछले तीन दिनों से लापता था। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है क्योंकि वह डीहाइड्रेटेड था और उसे मामूली चोटें आई थीं।
read more at Hindustan Times