Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

रामदेव को सुप्रीम कोर्ट ने दिया पतंजलि के 'भ्रामक' विज्ञापनों के मामले में पेश होने का आदेश

short by Monika Sharma / on Tuesday, 19 March, 2024
सुप्रीम कोर्ट ने पतजंलि के 'भ्रामक' विज्ञापनों के मामले में योगगुरु रामदेव और पतंजलि आयुर्वेद के एमडी आचार्य बालकृष्ण को अगली सुनवाई पर पेश होने का आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने दोनों को अवमानना नोटिस भेजा था जिस पर कोई जवाब दाखिल नहीं हुआ। कोर्ट ने इंडियन मेडिकल असोसिएशन की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया है।