असम के 17-वर्षीय किशोर ने नदी तैरकर पार की अंतर्राष्ट्रीय सीमा, पहुंचा बांग्लादेश
अधिकारियों ने बताया है कि असम के 17-वर्षीय अभिजीत दास ने सोमवार को कथित तौर पर कुशियारा नदी तैरकर अंतर्राष्ट्रीय सीमा पार की और बांग्लादेश पहुंच गया। अभिजीत 18 नवंबर से लापता था जिसके बाद उसके परिजन ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। बीएसएफ के एक अधिकारी ने कहा, "हमने...बांग्लादेशी अधिकारियों को सूचित किया था...हम उसे ढूंढकर वापस लाएंगे।"
read more at हिन्दुस्तान


