Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बांदीपोरा में सुरक्षाबलों ने लश्कर के आतंकियों के ठिकानों को नष्ट किया, वीडियो सामने आया

short by अंकिता ठाकुर / on Wednesday, 29 June 2022
जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों के ठिकानों को नष्ट किया जिसका वीडियो सामने आया है। इससे पहले सुरक्षाबलों ने बांदीपोरा में पापचन से लश्कर-ए-तैयबा के हाइब्रिड आतंकी महबूब-उल-इनाम को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसके पास से 3 एके राइफल, 10 मैगज़ीन, 380 राउंड, 2 किलोग्राम आईईडी, आपत्तिजनक सामग्री, गोला-बारूद आदि सामान बरामद किया है।
read more at Twitter