Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ठेकेदार की आत्महत्या मामले को लेकर कर्नाटक के मंत्री के.एस. ईश्वरप्पा देंगे इस्तीफा

short by अंकिता ठाकुर / on Thursday, 14 April 2022
कर्नाटक के मंत्री के.एस. ईश्वरप्पा ने संतोष पाटिल नामक ठेकेदार की कथित आत्महत्या मामले को लेकर गुरुवार को अपने इस्तीफे की घोषणा की। उन्होंने कहा, "कल मैं अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री को सौंप रहा हूं...सहयोग के लिए मैं आप सभी का शुक्रिया अदा करता हूं।" दरअसल, ईश्वरप्पा पर ठेकेदार को आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए केस दर्ज किया गया है।