कटरीना से शादी के बाद जीवन बदला नहीं बल्कि बेहतर हुआ; सुकून और शांति है: विक्की कौशल
अभिनेता विक्की कौशल ने कहा है कि अभिनेत्री कटरीना कैफ से शादी के बाद उनका जीवन बेहतर हुआ है। उन्होंने कहा, "(शादी के बाद) जीवन बेहतर है, (इसमें) सुकून और शांति है।" गौरतलब है कि विक्की और कटरीना ने पिछले साल 9 दिसंबर को सवाई माधोपुर (राजस्थान) के सिक्स सेंसेज़ फोर्ट बरवाड़ा में शादी की थी।


