यूपी चुनाव से पहले सपा ने बीजेपी की पूर्व सहयोगी एसबीएसपी से किया गठबंधन
सपा ने बुधवार को बीजेपी की पूर्व सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) से गठबंधन कर लिया। सपा ने ओ.पी. राजभर नीत एसबीएसपी से गठबंधन होने पर कहा, "वंचितों, शोषितों, पिछड़ों, दलितों, महिलाओं, किसानों, नौजवानों, हर कमज़ोर वर्ग की लड़ाई...मिलकर लड़ेंगे। सपा और एसबीएसपी आए साथ, यूपी में बीजेपी साफ!" गौरतलब है, यूपी में अगले साल विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं।
read more at हिन्दुस्तान


