इस वित्त वर्ष तक सरकार पर ऋण व देनदारियां जीडीपी का 57.3% रहने का अनुमान: सरकार
केंद्र सरकार ने सोमवार को लोकसभा में बताया कि इस वित्त वर्ष तक (31 मार्च 2023 तक) केंद्र सरकार पर ऋण व देनदारियों की कुल रकम करीब ₹155.8 लाख करोड़ होने का अनुमान है जो जीडीपी का 57.3% है। इसमें से ₹7.03 लाख करोड़ का विदेशी ऋण है। सरकार के कुल ऋण/देनदारियों में विदेशी ऋण का हिस्सा करीब 4.5% है।
read more at भाषा


