दिल्ली सेवा बिल पर वोटिंग के लिए व्हीलचेयर से राज्यसभा पहुंचे 90 वर्षीय मनमोहन सिंह
राज्यसभा में सोमवार को 'दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी राज्यक्षेत्र शासन (संसोधन) विधेयक, 2023' पर वोटिंग के लिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (90 वर्ष) व्हीलचेयर से पहुंचे। व्हीलचेयर पर बैठे पूर्व पीएम की एक तस्वीर वायरल हो गई है। गौरतलब है कि राज्यसभा में यह विधेयक पारित हो चुका है। इसके पक्ष में 131 और विरोध में 102 सांसदों ने वोट किया।
read more at ABP न्यूज़


