पीटी उषा व 'बाहुबली' के लेखक विजयेंद्र प्रसाद समेत 4 लोग राज्यसभा के लिए किए गए मनोनीत
पूर्व भारतीय धावक पी.टी. उषा, म्यूज़िक कंपोज़र व सिंगर इलैयाराजा, समाजसेवी वीरेंद्र हेगड़े और स्क्रीनराइटर-डायरेक्टर के.वी. विजयेंद्र प्रसाद ('बाहुबली' व 'आरआरआर' के लेखक) को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को ट्वीट कर चारों को बधाई दी। मनोनीत हुए 4 लोगों में 2 पद्म विभूषण व 1 पद्म श्री से सम्मानित शख्सियत शामिल हैं।
read more at ABP न्यूज़


