Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सीजेआई ने एससी के कुक की बेटी को किया सम्मानित, यूएस में मास्टर्स के लिए मिली है स्कॉलरशिप

short by श्वेता भारती / on Wednesday, 13 March, 2024
भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) डीवाई चंद्रचूड़ ने सुप्रीम कोर्ट के कुक की बेटी प्रज्ञा को सम्मानित किया है। चंद्रचूड़ ने प्रज्ञा को सभी जजों की साइन की हुई एक किताब दी और कहा, "यह हम सभी के लिए गर्व की बात है।" दरअसल, अमेरिका की दो यूनिवर्सिटी में लॉ में मास्टर्स करने के लिए प्रज्ञा को स्कॉलरशिप मिली है।
read more at PTI